नमस्कार बच्चों,
अगर आप कक्षा 12 के छात्र हैं और भौतिक विज्ञान के अध्याय 5 “चुंबकत्व तथा द्रव्य” (Magnetism and Matter) के लिए एक अच्छा और सरल नोट्स ढूंढ रहे हैं, तो आप सही जगह पर हैं। यह अध्याय बोर्ड परीक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, और हमारे नोट्स आपकी तैयारी को बेहद आसान बना देंगे।
ये नोट्स विशेष रूप से NCERT नवीनतम पाठ्यक्रम और पिछले 10 वर्षों के बोर्ड परीक्षा प्रश्नपत्रों का विश्लेषण करके बनाए गए हैं।
हमने इस लेख मे कक्षा 12 भौतिक विज्ञान पाठ 5 चुंबकत्व तथा द्रव्य (NCERT class 12 physics) का पूरा नोट्स दिया है। इस नोट्स मे हर एक बिन्दु को आसान भाषा मे लिखा है जिससे यह पाठ आप आसानी से समझ सकते है । यह नोट्स एनसीईआरटी (NCERT) पर आधारित है । अर्थात यह नोट्स उन सभी बच्चों के लिए उपयोगी है जो NCERT हिन्दी माध्यम से पढ़ते है ।
यहा हमने नोट्स पीडीएफ़(PDF) के रूप मे दिया है जिसे आप download कर सके ताकि आप इसका print कर अपने समय को बचा सके। Download करने के लिए दिये गए Download PDF लिंक पर क्लिक करे ।
अध्याय | चुंबकत्व तथा द्रव्य |
विषय | भौतिक विज्ञान |
अध्याय क्रमांक | 5 |
कक्षा | 12 |
माध्यम | हिन्दी |
सत्र | 2025-2026 |
चुंबकत्व तथा द्रव्य – NCERT भौतिक विज्ञान कक्षा 12 अध्याय 5 नोट्स पीडीएफ़
5.-चुंबकत्व-एवं-द्रव्यCheck: एनसीईआरटी कक्षा 12 भौतिक विज्ञान नोट्स
नोट्स में शामिल महत्वपूर्ण टॉपिक्स(main topics in this notes)
- भूमिका (Introduction)
- प्रस्तावना और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि।
- छड़ चुंबक (The Bar Magnet)
- चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ और उनके गुणधर्म।
- एकसमान चुंबकीय क्षेत्र में छड़ चुंबक।
- धारावाही परिनालिका के रूप में छड़ चुंबक (Bar magnet as an equivalent solenoid)
- चुंबकत्व एवं गाउस का नियम (Magnetism and Gauss’s Law)
- चुंबकत्व के लिए गाउस का नियम।
- भू-चुंबकत्व (The Earth’s Magnetism)
- पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के अवयव:
- चुंबकीय दिक्पात (Magnetic Declination)
- नति या नमन कोण (Angle of Dip or Inclination)
- पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का क्षैतिज घटक (Horizontal Component of Earth’s Magnetic Field)
- पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के अवयव:
- चुंबकीकरण तथा चुंबकीय तीव्रता (Magnetisation and Magnetic Intensity)
- चुंबकन (Magnetisation)।
- चुंबकीय तीव्रता (Magnetic Intensity)।
- चुंबकीय प्रवृत्ति (Magnetic Susceptibility)।
- 5पदार्थों के चुंबकीय गुणधर्म (Magnetic Properties of Materials)
- प्रतिचुंबकत्व (Diamagnetism)
- अनुचुंबकत्व (Paramagnetism)
- लौहचुंबकत्व (Ferromagnetism)
- क्यूरी का नियम (Curie’s Law)।
- स्थायी चुंबक तथा विद्युत-चुंबक (Permanent Magnets and Electromagnets)
- गुणधर्म और अनुप्रयोग।
Class 12 physics chapter 5 Notes PDF in Hindi Download
हमारे नोट्स की मुख्य विशेषताएं (Key Features):
- सरल और स्पष्ट भाषा: सभी टॉपिक्स को बहुत ही आसान हिंदी भाषा में समझाया गया है, जिससे कमजोर छात्र भी आसानी से समझ सकते हैं।
- डायग्राम सहित एक्सप्लेनेशन: जटिल विषयों को बेहतर ढंग से समझाने के लिए महत्वपूर्ण डायग्राम और चित्र भी शामिल किए गए हैं, जिससे याद रखना आसान हो जाता है।
- समय की बचत: ये संक्षिप्त की-नोट्स (keynotes) आपका बहुमूल्य समय बचाते हैं और रिवीज़न के लिए सर्वोत्तम हैं।
- परीक्षा के लिए संपूर्ण तैयारी: इन नोट्स को पढ़ने के बाद, आप किसी भी बहुविकल्पीय (MCQ) और व्यक्तिपरक (Subjective) प्रश्न का उत्तर देने में सक्षम होंगे।
- भ्रम-मुक्त अध्ययन: आपको अलग-अलग किताबों में भटकने की जरूरत नहीं है। ये नोट्स आपकी सफलता के लिए पर्याप्त हैं।
चुंबकत्व तथा द्रव्य – पाठ का सारांश
- चुम्बक (Magnet):- ऐसे पदार्थ ज़ो लोहे के छोटे- छोटे टुकडो को अपनी ओर आकर्षित करते हैं, चुम्बक कहलाते है।
- चुम्बक के प्रकार (Types of Magnet)-
- प्राकृतिक चुम्बक
- कृत्रिम चुम्बक
- चुम्बकीय स्थितिज ऊर्जा [Magnetic Potential Energy]–जब किसी चुम्बकीय द्विध्रुव को एक समान चुम्बकीय क्षेत्र मे रखा जाता है तो उस पर एक बलयुग्म कार्य करने लगता है जो उसे चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा में रखने का प्रयास करता है, यही कार्य चुम्बकीय द्विध्रुव मे चुम्बकीय स्थितिज ऊर्जा के रूप मे संचित हो जाता है।
- भौगोलिक अक्ष:- पृथ्वी के भौगोलिक उत्तरी ध्रुव तथा भौगोलिक दक्षिणी ध्रुव को मिलाने वाली रेखा पृथ्वी की भौगोलिक अक्ष कहलाती है।
- चुम्बकीय अक्ष:- पृथ्वी के चुम्बकीय उत्तरी ध्रुव तथा चुम्बकीय दक्षिणी ध्रुव को मिलाने वाली रेखा पृथ्वी की चुम्बकीय अक्ष कहलाती है।
- भौगोलिक याम्योत्तर:- भौगोलिक अक्ष से होकर जाने वाली तथा पृथ्वी के सतह के लम्बवत् समतल को भौगोलिक याम्योत्तर कहते है।
- चुम्बकीय याम्योत्तर:- चुम्बकीय अक्ष से होकर जाने वाले तथा पृथ्वी की सतह के लम्बवत् समतल को चुम्बकीय याम्योत्तर कहते हैं।
- दिकपात कोण:- किसी स्थान पर चुम्बकीय याम्योत्तर तथा भौगोलिक चुम्बकीय याम्योत्तर के बीच बने न्यूनकोण को दिकपात कोण कहते है। इसे α से दर्शाते है।
- नति अथवा नमन कोण:- चुम्बकीय याम्योत्तर मे स्वतंत्रतापूर्वक लटकाई गई चुम्बकीय सुई क्षैतिज से जो कोण बनाती है उसे नति अथवा नमन कोण कहते हैं। इसे θ से प्रदर्शित करते हैं।
- चुम्बकीय पदार्थों के सम्बन्ध में परिभाषाए–
- चुम्बकन तीव्रता:- चुम्बकन तीव्रता, चुम्बकित पदार्थ के एकांक आयतन के चुम्बकीय आघूर्ण के बराबर होती है।
- म्बकीय तीव्रता:- चुम्बकन क्षेत्र की पदार्थ को चुम्बकित करने की क्षमता एक वेक्टर (H⃗ ) द्वारा व्यक्त की जाती है, जिसे चुम्बकीय तीव्रता कहते है।
- चुम्बकशीलता (u):- चुम्बकित पदार्थ के भीतर उत्पन्न चुम्बकीय प्रेरण (B⃗ ) तथा चुम्बकन क्षेत्र की चुम्बकीय तीव्रता (I⃗ ) के अनुपात को चुम्बकशीलता कहते है। इसे u से दर्शाते है।
- सापेक्ष चुम्बकशीलता (ur):- किसी पदार्थ की चुम्बकशीलता तथा वायु (निर्वात) की चुम्बकशीलता के अनुपात को सापेक्ष चुम्बकशीलता कहते है।
आशा है की यह नोट्स आपके उपयोग आया होगा। अगर कोई प्रश्न या कोई सुझाव है तो नीचे comment करे। हम आपको जल्द से जल्द जबाब देने की कोशिश करेंगे।
FAQ(s)
ये नोट्स किस बोर्ड के लिए उपयोगी हैं?
ये नोट्स मुख्य रूप से NCERT सिलेबस पर आधारित हैं, इसलिए ये CBSE, बिहार बोर्ड (BSEB), UP बोर्ड, और अन्य सभी राज्य बोर्डों के लिए समान रूप से उपयोगी हैं।
क्या केवल इन नोट्स से पढ़कर 90% से अधिक अंक लाए जा सकते हैं?
हाँ, यदि आप इन नोट्स को अच्छी तरह से पढ़ते हैं, समझते हैं और साथ में NCERT की एक्सरसाइज करते हैं, तो आप निश्चित रूप से 90% से अधिक अंक प्राप्त कर सकते हैं।
क्या ये नोट्स नवीनतम पाठ्यक्रम 2025-26 के अनुसार हैं?
जी हाँ, हमारे सभी नोट्स हर साल नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुसार अपडेट किए जाते हैं।
क्या ये नोट्स फ्री में उपलब्ध हैं?
हाँ, ये नोट्स छात्रों की मदद के लिए निःशुल्क प्रदान किए जाते हैं। आप ऊपर दिए गए PDF के मदद से यह नोट्स फ्री में पढ़ सकते हैं। Download करने के लिए Download PDF लिंक पर क्लिक करें।
मैं अपने doubts कहाँ पूछ सकता हूँ?
अगर कोई प्रश्न या कोई सुझाव है तो नीचे comment करे।