कक्षा 12 भौतिक विज्ञान पाठ 10 तरंग प्रकाशिकी नोट्स पीडीएफ़ डाउनलोड

कक्षा 12 भौतिक विज्ञान पाठ 10 तरंग प्रकाशिकी नोट्स पीडीएफ़ डाउनलोड

नमस्कार बच्चों,

अगर आप कक्षा 12 के छात्र हैं और भौतिक विज्ञान के अध्याय 10 “तरंग प्रकाशिकी” (wave optics) के लिए एक अच्छा और सरल नोट्स ढूंढ रहे हैं, तो आप सही जगह पर हैं। यह अध्याय बोर्ड परीक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, और हमारे नोट्स आपकी तैयारी को बेहद आसान बना देंगे।

ये नोट्स विशेष रूप से NCERT नवीनतम पाठ्यक्रम और पिछले 10 वर्षों के बोर्ड परीक्षा प्रश्नपत्रों का विश्लेषण करके बनाए गए हैं।

हमने इस लेख मे कक्षा 12 भौतिक विज्ञान पाठ 10 तरंग प्रकाशिकी (NCERT class 12 physics) का पूरा नोट्स दिया है। इस नोट्स मे हर एक बिन्दु को आसान भाषा मे लिखा है जिससे यह पाठ आप आसानी से समझ सकते है । यह नोट्स एनसीईआरटी (NCERT) पर आधारित है । अर्थात यह नोट्स उन सभी बच्चों के लिए उपयोगी है जो NCERT हिन्दी माध्यम से पढ़ते है ।

यहा हमने नोट्स पीडीएफ़(PDF) के रूप मे दिया है जिसे आप download कर सके ताकि आप इसका print कर अपने समय को बचा सके। Download करने के लिए दिये गए Download PDF लिंक पर क्लिक करे ।

अध्यायतरंग प्रकाशिकी
विषयभौतिक विज्ञान
अध्याय क्रमांक10
कक्षा12
माध्यमहिन्दी
सत्र2025-2026

तरंग प्रकाशिकी – NCERT भौतिक विज्ञान कक्षा 12 अध्याय 10 नोट्स पीडीएफ़

10.-तरंग-प्रकाशिकी

Check: एनसीईआरटी कक्षा 12 भौतिक विज्ञान नोट्स

नोट्स में शामिल महत्वपूर्ण टॉपिक्स(main topics in this notes)

  • भूमिका (Introduction)
    • प्रस्तावना।
  • हाइगेन्स का सिद्धांत (Huygens’ Principle)
    • तरंगाग्र (Wavefront)।
    • हाइगेन्स की परिकल्पनाएँ।
  • हाइगेन्स के सिद्धांत का उपयोग कर समतल तरंगों का अपवर्तन तथा परावर्तन (Refraction and Reflection of Plane Waves using Huygens’ Principle)
    • समतल पृष्ठ पर परावर्तन की व्याख्या।
    • समतल पृष्ठ पर अपवर्तन की व्याख्या (स्नेल के नियम का सत्यापन)।
  • तरंगों का व्यतिकरण तथा यंग का प्रयोग (Interference of Light Waves and Young’s Experiment)
    • कला संबद्ध तथा कला असंबद्ध स्रोतों का योग।
    • प्रकाश तरंगों का व्यतिकरण।
    • यंग का द्विझिरी प्रयोग (Young’s Double Slit Experiment)।
    • फ्रिंज चौड़ाई का व्यंजक।
  • विवर्तन (Diffraction)
    • एकल झिरी के कारण विवर्तन।
    • केंद्रीय उच्चिष्ठ की चौड़ाई।
  • ध्रुवण (Polarisation)
    • समतल ध्रुवित प्रकाश।
    • प्रकीर्णन द्वारा ध्रुवण।
    • परावर्तन द्वारा ध्रुवण (ब्रूस्टर का नियम)।
    • पोलरॉइड (Polaroids) और उनके उपयोग।

हमारे नोट्स की मुख्य विशेषताएं (Key Features):

  • सरल और स्पष्ट भाषा: सभी टॉपिक्स को बहुत ही आसान हिंदी भाषा में समझाया गया है, जिससे कमजोर छात्र भी आसानी से समझ सकते हैं।
  • डायग्राम सहित एक्सप्लेनेशन: जटिल विषयों को बेहतर ढंग से समझाने के लिए महत्वपूर्ण डायग्राम और चित्र भी शामिल किए गए हैं, जिससे याद रखना आसान हो जाता है।
  • समय की बचत: ये संक्षिप्त की-नोट्स (keynotes) आपका बहुमूल्य समय बचाते हैं और रिवीज़न के लिए सर्वोत्तम हैं।
  • परीक्षा के लिए संपूर्ण तैयारी: इन नोट्स को पढ़ने के बाद, आप किसी भी बहुविकल्पीय (MCQ) और व्यक्तिपरक (Subjective) प्रश्न का उत्तर देने में सक्षम होंगे।
  • भ्रम-मुक्त अध्ययन: आपको अलग-अलग किताबों में भटकने की जरूरत नहीं है। ये नोट्स आपकी सफलता के लिए पर्याप्त हैं।

तरंग प्रकाशिकी– पाठ का सारांश

  1. न्यूटन का कणिका सिद्धान्त-सर्वप्रथम न्यूटन ने कणिका सिद्धान्त प्रस्तुत किया। इनके अनुसार प्रकाश अति सूक्ष्म कणो के रूप में चलता है। इन कणों को कणिकाएँ कहते हैं।
  2. हाइगेन्स का तरंग सिद्धान्तरंगों के संचरण के लिए हाइगेन्स ने बताया कि हमारे ब्रह्माण्ड में प्रत्येक ओर लगभग भारहीन पदार्थ उपस्थित है। इस पदार्थ को ईथर कहते हैं।
  3. जब समान आवृत्ति की दो प्रगामी तरंगे एक ही दिशा में चल कर किसी बिन्दु पर अध्यारोपित होती है तो उस बिन्दु पर तरंगो के परिणामी तीव्रता समय के साथ स्थिर हो जाती है तथा अलग-अलग बिन्दुओं पर एकान्तर क्रम मे अधिकतम तथा न्यूनतम होती रहती है। इस घटना को तरंगों का व्यतिकरण कहते हैं |
  4. व्यतिकरण दो प्रकार का होता है-
    • संपोषी व्यतिकरण- वे बिन्दु जहाँ पर परिणामी तीव्रता अधिकतम होती है, वहाँ पर प्राप्त व्यतिकरण संपोषी व्यतिकरण कहलाता है।
    • विनाशी व्यतिकरण- ऐसे बिन्दु जहाँ पर परिणामी तीव्रता न्यूनतम होती है, ऐसे बिन्दुओं पर प्राप्त व्यतिकरण विनाशी व्यतिकरण कहलाता है।
  5. तरंगों का विवर्तन
    • जब कोई तरंग किसी अत्यन्त सूक्ष्म छिद्र अथवा तीक्ष्ण किनारे से होकर गुजरती है तो वह अपने मूल पथ से आंशिक रूप से विचलित हो जाती है। इस घटना को तरंगों का विवर्तन कहते हैं।
  6. विवर्तन के प्रकार
    • फ्रेनल विवर्तन- जब तरंग स्त्रोत एवं पर्दा विवर्तक वस्तु से निश्चित दूरी पर होते हैं तो पर्दे पर प्राप्त विवर्तन को फ्रेनल विवर्तन कहते है।
    • फ्रॉन हाफर विवर्तन- जब तरंग स्त्रोत एवं पर्दा विवर्तक वस्तु से आभासी रूप से असीमित दूरी पर स्थित होते है तो पर्दे पर प्राप्त विवर्तन को फ्रॉन हाफर विवर्तन कहते है।
  7. साधारण या अध्रुवित प्रकाश
    • जब वैद्युत वेक्टर के कम्पन की दिशा प्रकाश संचरण की दिशा के लम्बवत् सभी तलो मे होती है तो ऐसे प्रकाश को साधारण प्रकाश या अध्रुवित प्रकाश कहते हैं।
  8. मैलस का नियम-जब साधारण प्रकाश किसी पोलेराइड द्वारा गुजरता है तो निर्गत प्रकाश समतल ध्रुवित हो जाता है एवं निर्गत प्रकाश की तीव्रता (I), प्रकाशिक अक्ष तथा वैद्युत वेक्टर के बीच कोण (θ) की कोज्या के वर्ग के अनुक्रमानुपाती होता है।

आशा है की यह नोट्स आपके उपयोग आया होगा। अगर कोई प्रश्न या कोई सुझाव है तो नीचे comment करे। हम आपको जल्द से जल्द जबाब देने की कोशिश करेंगे।

ये नोट्स किस बोर्ड के लिए उपयोगी हैं?

ये नोट्स मुख्य रूप से NCERT सिलेबस पर आधारित हैं, इसलिए ये CBSE, बिहार बोर्ड (BSEB), UP बोर्ड, और अन्य सभी राज्य बोर्डों के लिए समान रूप से उपयोगी हैं।

क्या केवल इन नोट्स से पढ़कर 90% से अधिक अंक लाए जा सकते हैं?

हाँ, यदि आप इन नोट्स को अच्छी तरह से पढ़ते हैं, समझते हैं और साथ में NCERT की एक्सरसाइज करते हैं, तो आप निश्चित रूप से 90% से अधिक अंक प्राप्त कर सकते हैं।

क्या ये नोट्स नवीनतम पाठ्यक्रम 2025-26 के अनुसार हैं?

जी हाँ, हमारे सभी नोट्स हर साल नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुसार अपडेट किए जाते हैं।

क्या ये नोट्स फ्री में उपलब्ध हैं?

हाँ, ये नोट्स छात्रों की मदद के लिए निःशुल्क प्रदान किए जाते हैं। आप ऊपर दिए गए PDF के मदद से यह नोट्स फ्री में पढ़ सकते हैं। Download करने के लिए Download PDF लिंक पर क्लिक करें।

मैं अपने doubts कहाँ पूछ सकता हूँ?

अगर कोई प्रश्न या कोई सुझाव है तो नीचे comment करे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *